Tuesday, October 8, 2013

बिहार में नमोहुंकार की मची धूम. पटना से Latest Updates Now की रिपोर्ट.

पटना से Latest Updates Now,

जाग-जाग किसान आजा गांधी मैदान, बिहार में नमो हुंकार की मची धूम

बिहार में भाजपा द्वारा आहूत हुंकार रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु हर तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। बिहार भाजपा के कला एवं संस्कृति मंच द्वारा ‘हुंकार रैली’ के लिए तैयार किये गये ऑडियो कैसेट की इन दिनों धूम मची है। ‘नमो हुंकार’ नाम के इस ऑडियो कैसेट में कुल तीन गाने हैं जिसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। ‘नमो हुंकार’ के गानों का उद्देश्य लोगों को हुंकार रैली में निमंत्रण देना है। इस कैसेट को भाजपा कार्यकर्ता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ लेबल तक बजा कर लोगों को रैली में शिरकत करने का निमंत्रण दे रहे हैं।

कैसेट के गीतकार एवं संयोजक बरूण कुमार सिंह जो कला एवं संस्कृति मंच के प्रदेश महामंत्री भी है के द्वारा बताया गया कि ‘नमो हुंकार’ के गायक कलाकार अमर आनंद, खुशबू उत्तम एवं आलोक कुमार के गाने काफी कर्णप्रिय हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने के बोल- नमो-नमो….हुंकार रैली के हाला विरोधियन के मारलक पाला…., जागऽ-जागऽ किसान आजा गांधी मैदान….., नरेन्द्र मोदी जी बाड़े देशवा के शान को भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ आम लोगों को सुना रहे हैं।
‘नमो हुंकार’ के गीतों की लोकप्रियता एवं आम लोगों के उत्साह को देखकर ऐसा लगता है कि नमो की हुंकार रैली बिहार में भाजपा के लिए ‘मील का पत्थर साबित होगा।

No comments:

Post a Comment