Showing posts with label सपा. Show all posts
Showing posts with label सपा. Show all posts

Thursday, October 10, 2013

अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री तो उत्तर प्रदेश में होंगे मध्यावधि चुनाव. राहुल पर भी किया हमला

नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री, तो यूपी में मध्यावधि चुनाव: अमित शाह

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह का मनना है कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सपा के भीतर चल रही अंदरूनी कलह सामने आ जाएगी और अखिलेश यादव की सरकार खुद-ब-खुद गिर जाएगी. इसके बाद यहां पर मध्यावधि चुनाव होंगे.
9 अक्टूबर को इलाहाबाद में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में अमित शाह ने अपने ये विचार रखे. बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने सलाह दी कि पार्टी सपा और बीएसपी के खिलाफ हमलावर रुख न दिखाए, इससे वोटर नाराज हो सकते हैं. लेकिन शाह ने इसे सिरे से नकार दिया.
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में काशी प्रांत के बीजेपी उम्मीदवारों को एक लाख वोट भी न मिलने का कारण अमित शाह ने पार्टी नेताओं से पूछा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को 'पप्पू' बताते हुए अमित शाह ने कहा कि 'पप्पू' तो देश को चलाने में फेल हो जाएगा. 'पप्पू' से तो कांग्रेस पाटी भी डर रही है, इसलिए पीएम का उम्मीदवार राहुल गांधी को नहीं बनाया जा रहा है. शाह ने कहा कि 'पप्पू' के बस में देश चलाना नहीं है.
तीन घंटे की बैठक के दौरान अमित शाह ने सपा और कांग्रेस पार्टियों की नाकामियां गिनाकर बीजेपी नेताओं में जोश भरने की भरसक कोशिश की. गुरुवार, 10 अक्टूबर को अमित शाह कानपुर में हैं, जहां से नरेंद्र मोदी यूपी में अपनी रैलियों का आगाज करेंगे. यहां शाह रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

Muzaffar Nagar में फिर बवाल...दो हत्याओं के बाद हंगामा...बढ़ा तनाव

मुजफ्फरनगर में 2 हत्याओं के बाद हंगामा, तनाव बढ़ा

संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चैनो-अमन अपने पैर पसार ही रहा था कि दो लोगों की हत्या से एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है.

जमालपुर में लकड़ी का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं नई मंडी थाना क्षेत्र में 25 साल के युवक की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
बुधवार रात हुई इन हत्याओं के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर खूब हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान उग्र भीड़ और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई.
स्थानीय लोग इन वारदातों को सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन प्रशासन इससे इंकार कर रहा है.
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हत्या की घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में तनाव है, लेकिन हालात काबू में है. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कौन लोग इन घटनाओं में शामिल थे.
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इन घटनाओं को सांप्रायिक हिंसा से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. हो सकता है कि कुछ असामाजिक तत्व जिले का माहौल खराब करने के लिए यह सब कर रहे हों.

Tuesday, October 8, 2013

नरेंद्र मोदी की रैली में आएंगे यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव!

अखिलेश यादव को मिलेगा मोदी की रैली में आने का न्योता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भले ही बीजेपी से दूरी बनाने की बात कह रहे हों लेकिन कानपुर में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी न्योता दिया जाएगा.
19 अक्टूबर को कानपुर के गौतम बुद्घ पार्क में होने वाली मोदी की तैयारियों में जुटे बीजेपी के एक प्रदेश सचिव के मुताबिक राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी रैली में आने का आमंत्रण दिया जाएगा.
कानपुर के बीजेपी शहर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि मोदी की रैली के लिए एक लाख कार्ड छपाए जा रहे हैं. ये कार्ड दूसरी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के अलावा आइआइटी के प्रोफेसर, बार एसोसिएशन, एनजीओ, दुर्गा पूजा ओर रामलीला आयोजन समितियों को भेजे जाएंगे. मैदान और मंच की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी को सौंपी गई है.
गौतमबुद्व पार्क में होने वाली रैली के मंच की लंबाई करीब 200 से 250 फीट रखने का प्रस्ताव है. मंच तीन हिस्सों में होगा. बीच वाले मंच से मोदी रैली को संबोधित करेंगे. मैदान पर बड़े पैमाने पर होर्डिंग, बैनर, अटल-आडवाणी सहित अन्य नेताओं के कटआउट लगाए जाएंगे.
मोदी की रैली के लिए कुर्सियों और लाउडस्पीकर की व्यवस्था बड़ा सिरदर्द भी बन गई है. दुर्गापूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों के चलते टेंट वालों के यहां सामान नहीं मिल रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई बताते हैं कि रैली स्थल पर कम से कम दो लाख कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी. कुर्सियों और टेंट के लिए लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के बड़े शामियाना मालिकों से संपर्क किया गया है.
 भी... http://aajtak.intoday.in/story/bjp-get-invited-to-akhilesh-yadav-in-modis-rally-1-743951.html